23 को बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

राघोपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को बीएलओ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते निर्वाचन पदाधिकारी सह निर्मली एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने 23 नवंबर को प्रत्येक बीएलओ को अपने बूथ पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान है. मतदाता पुनरीक्षण कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की […]
राघोपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को बीएलओ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते निर्वाचन पदाधिकारी सह निर्मली एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने 23 नवंबर को प्रत्येक बीएलओ को अपने बूथ पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान है. मतदाता पुनरीक्षण कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में प्रपत्र छह, सात व आठ की समीक्षा की गयी. साथ ही बीएलओ ने लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराये जाने की मांग की गयी. इस अवसर पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार, विजय कुमार ठाकुर, संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










