सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

फोटो -06 केप्सन- एंबुलेंस से दरभंगा जाते जख्मीप्रतिनिधि, प्रतापगंजएनएच 57 पर बांस चौक के समीप शनिवार को मारुति की ठोकर से बाइक सवार अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप भगत (45 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सिमराही से प्रतापगंज की ओर बाइक से आ रहे प्रदीप भगत को पीछे से […]
फोटो -06 केप्सन- एंबुलेंस से दरभंगा जाते जख्मीप्रतिनिधि, प्रतापगंजएनएच 57 पर बांस चौक के समीप शनिवार को मारुति की ठोकर से बाइक सवार अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप भगत (45 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सिमराही से प्रतापगंज की ओर बाइक से आ रहे प्रदीप भगत को पीछे से आ रही मारुति कार ने ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को रेफरल अस्पताल सिमराही ले जाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. दरभंगा जाने के क्रम में जख्मी की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से ठोकर लगने के बाद बाइक सवार नीचे गिर गया. जिसके बाद उसकी हेलमेट अलग होकर दूर चली गयी और मारुति के साथ वह काफी दूर तक घसिटता चला गया. घटना के बाद मारुति चालक वाहन के साथ भाग निकला, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को गाड़ी नंबर बीआर 1 एके/ 5404 का हुलिया बताये जाने के बाद भीमपुर पुलिस द्वारा उसे जब्त कर लिया गया. हालांकि गाड़ी में बैठे अन्य सवार व चालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने बताया कि मृतक अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनपुर का रहने वाला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










