थाली बजाओ कार्यक्रम में भाग लेंगे पांच हजार कार्यकर्ता

सुपौल. बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर एक व दो दिसंबर को संसद भवन के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में कोसी प्रमंडल के पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. यह जानकारी देते आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय संयोजक डॉ देव नारायण मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि संसद भवन के समक्ष थाली बजाओ कार्यक्रम, मशाल जुलूस […]
सुपौल. बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर एक व दो दिसंबर को संसद भवन के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में कोसी प्रमंडल के पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. यह जानकारी देते आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय संयोजक डॉ देव नारायण मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि संसद भवन के समक्ष थाली बजाओ कार्यक्रम, मशाल जुलूस व प्रदर्शन जुलूस में भाग लेने वाले संघ के कार्यकर्ताओं का जत्था 29 नवंबर को राज्यरानी एक्सप्रेस से पटना व वहां से जन साधारण एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होगी. कार्यकर्ताओं के लिए रहने की व्यवस्था संघ की ओर से किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










