स्कूली बच्चों हुये परिभ्रमण के लिए रवाना

Published at :20 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों हुये परिभ्रमण के लिए रवाना

परिभ्रमण से मिलती है ऐतिहासिक जानकारी फोटो-3केप्सन- झंडी दिखा कर रवाना करते एमएलसीप्रतिनिधि ,सुपौल चेतमणि मध्य विद्यालय सुखपुर परिसर से गुरुवार को मध्य विद्यालय सुखपुर, मध्य विद्यालय कर्णपुर, मध्य विद्यालय सिहे व मध्य विद्यालय बलहा के छात्रों को शैक्षिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. दल को विधान पार्षद मो हारूण रसीद ने रवाना किया. […]

विज्ञापन

परिभ्रमण से मिलती है ऐतिहासिक जानकारी फोटो-3केप्सन- झंडी दिखा कर रवाना करते एमएलसीप्रतिनिधि ,सुपौल चेतमणि मध्य विद्यालय सुखपुर परिसर से गुरुवार को मध्य विद्यालय सुखपुर, मध्य विद्यालय कर्णपुर, मध्य विद्यालय सिहे व मध्य विद्यालय बलहा के छात्रों को शैक्षिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. दल को विधान पार्षद मो हारूण रसीद ने रवाना किया. प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को विष्णु मंदिर गणपतगंज, कोसी बराज व कोसी महासेतु का दर्शन कराया जायेगा. साथ ही प्रधानाध्यापक ने कहा कि परिभ्रमण से ऐतिहासिक जानकारी मिलती है. मौके पर डीइओ सुलतान अहमद, डीपीओ इरशाद अंसारी, राम विलास कामत, राम चंद्र प्रसाद यादव, गुंजन सिंह , गणेश सिंह, जितेंद्र झा, अब्दुल गफूर, एयूब अनबर आदि मौजूद थे.त्रिवेणीगंज प्रतिनिधि के अनुसार मध्य विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को विद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण के लिए भेजा गया. परिभ्रमण दल को संकुल समन्वयक अरविंद कुमार भारती ने रवाना किया. मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बच्चों को भीमनगर स्थित कोसी बराज, गणपतगंज स्थित धार्मिक स्थल विष्णु मंदिर व कोसी महासेतु का दर्शन कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन