नशामुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Published at :17 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

फोटो-4कैप्सन- रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय लोहिया नगर चौक से नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया. कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय तक जुलूस की शक्ल में पहुंच कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. जुलूस में शामिल […]

विज्ञापन

फोटो-4कैप्सन- रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय लोहिया नगर चौक से नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया. कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय तक जुलूस की शक्ल में पहुंच कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा नशामुक्ति के समर्थन में नारे लगाये गये. कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में जिले में नशाखोरी पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया है. ज्ञापन में कहा गया है कि नशा के बढ़ते चलन के कारण हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं. वहीं आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हुई है. अधिकतर सड़क दुर्घटना की मूल वजह नशाखोरी है. चालक नशे में धुत होकर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो देते हैं. मंच ने डीएम से सार्वजनिक स्थलों पर अविलंब शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष रामावतार गुप्ता, मनोज पाठक, प्रताप कुमार सिन्हा, विनीत मिश्र, उषा गुप्ता, बलराम कामत, मो जहीर, सुरेंद्र नारायण पाठक, गिरीश चंद्र ठाकुर, राजधर यादव, प्रकाश झा, संतोष सिंह, महेश देव, सुमन चंद, संतोष यादव, गौरव झा, मिथिलेश यादव, डॉ राजा सिंह, सौरव कुमार, अभिषेक विश्वास, मिथिलेश झा आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन