ईसाईयों का ख्रीस्त पर्व धूमधाम से मना

त्रिवेणीगंज. लतौना मिशन में रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा ख्रीस्त राजा पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गिरजाघर में सुबह में फादर विन्सेंट, फादर एडी व अतिथि फादर मनीष की उपस्थिति में ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना में भाग लिया. इस मौके पर गिरजाघर के प्रधान पादरी फादर विन्सेंट […]
त्रिवेणीगंज. लतौना मिशन में रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा ख्रीस्त राजा पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गिरजाघर में सुबह में फादर विन्सेंट, फादर एडी व अतिथि फादर मनीष की उपस्थिति में ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना में भाग लिया. इस मौके पर गिरजाघर के प्रधान पादरी फादर विन्सेंट की अगुवायी में झांकी निकाली गयी, जो मिशन स्थित सभी टोले का भ्रमण करते पुन: गिरजाघर पहुंचा. झांकी में शामिल लोग झंडे लिये हुए थे, जिसमें प्रभु यीशु की आकृति बनी थी. बड़ी संख्या में शामिल ईसाई समुदाय के लोग ख्रीस्त राजा की जय का नारा लगा रहे थे. लतौना मिशन निवासी हिलारियन सिंह ने बताया कि ख्रीस्त राजा को पर्व के दिन याद करते हैं. जिन्होंने अपनी प्रजा के लिए और उसकी मुक्ति के लिए इस दुनिया में आकर अपना प्राण अर्पित किया है और सभी को नि: स्वार्थ प्यार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










