लावारिश हालत में 16.5 किलो गांजा बरामद

पुलिस स्थल पहुंचकर इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई
सरायगढ़ भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़िया गांव स्थित रेलवे लाईन के किनारे से लावारिश हालत में 16.5 केजी गांजा बरामद किया गया. उक्त जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष आकाश आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गढ़िया गांव स्थित रेलवे लाईन के बगल में लावारिस हालत में एक उजला रंग का प्लास्टिक का बोरा पड़ा हुआ है.जब पुलिस स्थल पहुंचकर इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई. सूचना पर दंडाधिकारी के रूप में सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के राजस्व अधिकारी राकेश रंजन की उपस्थिति में बोरा को खोला गया तो बोरा के अंदर दो हरे रंग के पालिथीन से 16.5 केजी गांजा बरामद किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष आकाश आनंद ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात गांजा तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 51/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










