14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के पिता के आवेदन पर जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

– झांसा देकर सुनसान जगह पर बुलाया, बेहोशी की हालत में घर के पीछे मिली पीड़िता जदिया

थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ जोर जबर्दस्ती कर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस घिनौनी वारदात के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के पिता के आवेदन पर जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दर्ज प्राथमिकी (कांड संख्या- 111/26) में पीड़िता के पिता ने बताया कि पिलुवहा पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी सुरेंद्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उनकी नाबालिग पुत्री पर काफी समय से बुरी नीयत रख रहा था. रविवार की रात आरोपी विकास कुमार ने मोबाइल फोन पर झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया. इसके बाद उसने एक सुनसान जगह पर ले जाकर पीड़िता की मर्जी के खिलाफ जोर-जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

घर के पीछे मिली पीड़िता, अस्पताल में कराया भर्ती

परिजनों के मुताबिक, देर रात करीब डेढ़ बजे जब पिता की आंख खुली तो उन्होंने अपनी पुत्री को कमरे में नहीं पाया. अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तुरंत खोजबीन शुरू की. काफी तलाश करने के बाद पीड़िता घर के पिछवाड़े में अचेत (बेहोश) अवस्था में पड़ी मिली. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, त्रिवेणीगंज ले गए. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब पीड़िता को होश आया, तब उसने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी की पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई. इस बाबत थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी युवक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए सुपौल भेजा गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन