ePaper

जिले के 24 केंद्रों पर सोमवार से प्रारंभ हुई मैट्रिक परीक्षा, प्रथम दिन 866 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 18 Feb 2020 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 24 केंद्रों पर सोमवार से प्रारंभ हुई मैट्रिक परीक्षा, प्रथम दिन 866 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सुपौल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 सोमवार से जिले में प्रारंभ हो गयी. मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं. जहां 27091 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं. जिसमें प्रथम दिन की परीक्षा में कुल 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सोमवार को आयोजित […]

विज्ञापन

सुपौल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 सोमवार से जिले में प्रारंभ हो गयी. मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं. जहां 27091 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं. जिसमें प्रथम दिन की परीक्षा में कुल 866 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सोमवार को आयोजित मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है.

वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. सेंटर के गेट से लेकर क्लास रूम तक हर परीक्षार्थी पर पैनी नजर रखी जा रही है. परीक्षार्थी को घड़ी, मोबाइल तथा जूता-मौजा पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी है.
परीक्षा कक्ष पर प्रत्येक बेंच पर दो-दो परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. वहीं हर क्लास रूम में तीन-तीन वीक्षकों की तैनाती की गयी. मजिस्ट्रेट और उड़न दस्ता टीम भी सभी परीक्षा केंद्र का जायजा लेते रहे. जिला मुख्यालय स्थित बबुजन बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां परीक्षार्थियों का कमल एवं टॉफी देकर स्वागत किया गया.
पहली बार राज्य स्तरीय बोर्ड की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों में उत्साह का माहौल व्याप्त है. मोतीलाल कुशमलता उच्च विद्यालय की छात्रा रश्मि कुमारी, अंजलि कुमारी आदि ने बताया कि पहली बार परीक्षा देने आयी थी. परीक्षा को लेकर डर लग रहा था, लेकिन पेपर आसान थे. सारे प्रश्न सिलेबस से पूछे गये थे. मॉडल पेपर से ज्यादा प्रश्न नहीं पूछे गये. परीक्षा में हिलने तक की अनुमति नहीं थी. लेकिन किसी तरह की परेशानी नहीं हुई.
शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा शुरू
निर्मली. अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभी तीनो परीक्षा केंद्र पर सोमवार से शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ हुई. परीक्षा आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर से व्यापक इंतजाम किए गए थे. कन्या मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक प्रमोद विश्वास ने बताया कि प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में 275 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में 378 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
एचपीएस कॉलेज के केन्द्राधीक्षक भगवान बाबू ने बताया कि प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में 312 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में 369 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं उच्च विद्यालय निर्मली परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक शकुंतला सिन्हा ने बताया कि पहली पारी में आयोजित परीक्षा में 615 में से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में 498 में से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
शांतिपूर्ण व कदाचार पूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजन को लेकर एसडीएम नीरज नारायण पांडे, एसडीपीओ बैजनाथ सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सक्रिय रहे. एसडीएम श्री पांडे ने बताया कि शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा आयोजन को लेकर दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है. वहीं परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगायी गयी है.
सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही पहले दिन की मैट्रिक परीक्षा
वीरपुर. वीरपुर में सात परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. वीरपुर में छात्राओं के लिए आदर्श कोसी महिला कॉलेज, एलएनएमएस कॉलेज केएस कॉलेज, मध्य विद्यालय शालीबासा, राजकीय उच्च विद्यालय एवं एलके उच्च विद्यालय एवं जया महिला कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व हर परीक्षार्थी की जांच की गयी. एसडीएम सुभाष कुमार, एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल, बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, सीओ विद्यानंद कुमार झा, बीईओ अनिता कुमारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.
प्रथम दिन 46 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
किसनपुर. किसनपुर उच्च विद्यालय में सोमवार से मैट्रिक की परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय पाली में मुस्तैदी के साथ संपन्न हुई. केंद्र अधीक्षक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि विज्ञान के प्रथम पाली में 749 तथा 24 छात्र अनुपस्थित रहे तथा 625 छात्र शामिल हुए. विज्ञान के द्वितीय पाली में 636 छात्र उपस्थित हुए तथा 22 छात्र अनुपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन