रेडिमेड व्यवसायी व ऑटो चालक से लूटे रुपये व मोबाइल
Updated at : 05 Dec 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

जदिया : दो बाइक सवार चार अपराधियों ने मंगलवार की शाम मधेपुरा व सुपौल सीमा स्थित एसएच 91 पथ में फुलकाहा गांव के थानगाछी के समीप हथियार के बल पर रेडिमेड व्यवसायी से 18 हजार 500 रुपये नगद सहित 03 मोबाइल लूट लिए. घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी कुमारखंड की और भाग […]
विज्ञापन
जदिया : दो बाइक सवार चार अपराधियों ने मंगलवार की शाम मधेपुरा व सुपौल सीमा स्थित एसएच 91 पथ में फुलकाहा गांव के थानगाछी के समीप हथियार के बल पर रेडिमेड व्यवसायी से 18 हजार 500 रुपये नगद सहित 03 मोबाइल लूट लिए.
घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी कुमारखंड की और भाग निकले. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी रेडीमेड व्यवसायी कार्तिक पौद्दार और गुड्डू पौद्दार, बिटटू पौद्दार की ऑटो से गर्म कपड़ा बेचने मधेपुरा जिले के टिकुलिया हाट गये थे. कपड़ा बेच कर वह शाम में जदिया उसी ऑटो से लौट रहे थे.
जैसे ही वह ऑटो से फुलकाहा गांव के थानगाछी के समीप पहुंचे, उसी समय दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ऑटो को ओवरटेक कर हथियार के बल पर रुकवाया तथा हथियार का भय दिखाकर कार्तिक पौद्दार से 10 हजार नगद व 01 मोबाइल, ऑटो चालक बिट्टू पौद्दार से 08 हजार 500 नगद व 01 मोबाइल तथा गुड्डू पौद्दार से 01 मोबाइल लूट लिया.
रुपये देने में आनाकानी करने पर अपराधियों ने ऑटो चालक बिटटू पौद्दार को हथियार के बट से सर पर प्रहार कर उसे जख्मी भी कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ितों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




