आज भाई की लंबी उम्र की कामना करेंगी बहनें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुपौल : भैया दूज का पर्व जिले में मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है. मिथिलांचल में भैया दूज का पर्व रक्षा बंधन पर्व की तरह ही विशेष महत्व रखता है. जो कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस पर्व […]
विज्ञापन
सुपौल : भैया दूज का पर्व जिले में मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है. मिथिलांचल में भैया दूज का पर्व रक्षा बंधन पर्व की तरह ही विशेष महत्व रखता है. जो कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस पर्व में बहन द्वारा भाई को रोली और अक्षत से तिलक करके उनके दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करती है. इस पर्व की विशेषता यह है कि भाई द्वारा बहन के यहां न्योता लेने पहुंचने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है.
बहन अपने आंगन की साफ-सफाई व मिट्टी अथवा गोबर से लेब कर अर्पण करती है. फिर आसन या पीढ़ी पर पिठार व सिंदूर व रोली लगा कर घी का दीया, नेनुआ या कद्दू का फूल, मुद्रा, पान-सुपारी आदि किसी बर्तन में रख कर भाई के कलाई पर पिठार, सिंदूर लगा कर लोटा में रखे जल से न्योता लेती है और भाई को मिठाई, मिश्री व मखाना भी खिलाती है. कहते हैं कि कार्तिक महीने के द्वितीया तिथि को जो भाई अपनी बहन का आतिथ्य स्वीकार करता है. उसे यमराज का भय नहीं रहता तथा आयु लंबी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










