कुशहा त्रासदी के 11 साल बीतने के बाद भी हहिया नदी पर नहीं बना पुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वीरपुर : बसंतपुर प्रखंड के कोचगामा पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को कुशहा त्रासदी के 11 साल गुजर जाने के बावजूद आज भी चचरी पुल के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है. यह मार्ग प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय को कोचगामा पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ती है. जेल के पीछे से होकर मोहनपुर होते […]
विज्ञापन
वीरपुर : बसंतपुर प्रखंड के कोचगामा पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को कुशहा त्रासदी के 11 साल गुजर जाने के बावजूद आज भी चचरी पुल के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है. यह मार्ग प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय को कोचगामा पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ती है.
जेल के पीछे से होकर मोहनपुर होते हुए यह मार्ग कोचगामा एवं बलभद्रपुर पंचायत के एक दर्जन गांव के लोगों के आवागमन का सहारा है. वर्ष 2008 की कुशहा त्रासदी के दौरान हहिया नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया था. जो आज भी विभागीय उदासीनता के कारण बन नहीं बन सका. कोचगामा के लोग पैदल चचरी के रास्ते तो गुजर जाते हैं.
लेकिन किसी के बीमार होने की स्थिति में 10 किलोमीटर अधिक चक्कर लगा कर उन्हें वीरपुर आना पड़ता है. मोहनपुर के जमील अख्तर, कोचगामा के सादाब एवं निजाम चौक के रसूल आदि का कहना है कि विभागीय उदासीनता का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है. लोगों की परेशानी को नजरअंदाज किया जा रहा है. बीडीओ एवं एसडीएम को लिखने के बावजूद कुछ नहीं हुआ. इस संबंध में एसडीएम सुभाष कुमार ने बताया कि इसका प्रपोजल भेजा जा चुका है. स्वीकृति मिलते ही पुल निर्माण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










