16वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री स्व लहटन चौधरी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सुपौल : स्वतंत्रता सेनानी लहटन चौधरी विचार मंच के तत्वाधान में पूर्व मंत्री स्व लहटन चौधरी की 16वीं पुण्यतिथि मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब के सभागार में सोमवार को मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ऊर्जा, मध निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने शिरकत की. कार्यक्रम के […]
सुपौल : स्वतंत्रता सेनानी लहटन चौधरी विचार मंच के तत्वाधान में पूर्व मंत्री स्व लहटन चौधरी की 16वीं पुण्यतिथि मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब के सभागार में सोमवार को मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ऊर्जा, मध निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने शिरकत की. कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री यादव, सासंद दिलेश्वर कामैत, एनडीए के जिला संयोजक नागेंद्र नारायण ठाकुर, जदयू जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, युगल किशोर अग्रवाल, मो खुर्शीद आलम एवं अमर कुमार चौधरी आदि ने स्व चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री श्री यादव ने स्व चौधरी के कृतियों को याद करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान की चर्चा की. साथ ही उन्हें पक्का देश भक्त बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










