सुपौल : अपराधियों ने डॉक्टर को गोली मारी, गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जदिया (सुपौल) : सुपौल के जदिया बाजार में तीन बाइक पर सवार आठ बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार सुबह प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉ तरणी प्रसाद मेहता को उनके आवासीय परिसर में बने क्लिनिक में घुसकर गोली मारी. गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. यहां […]
विज्ञापन
जदिया (सुपौल) : सुपौल के जदिया बाजार में तीन बाइक पर सवार आठ बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार सुबह प्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉ तरणी प्रसाद मेहता को उनके आवासीय परिसर में बने क्लिनिक में घुसकर गोली मारी.
गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया. चिकित्सक की हालत गंभीर है. गोली मारने के बाद अपराधियों ने भागते समय दो हवाई फायर भी किये. डॉ तारणी प्रसाद मेहता सुबह 6 बजे घर पर चाय के साथ अखबार पढ़ रहे थे. तभी तीन बाइकों पर सवार 8 अपराधी खजूरी से आये. गोली मारने के बाद फिर उसी दिशा में भाग निकले. अपराधियों की एक गोली डॉक्टर के सिर, दूसरी पेट में और तीसरी गोली जांघ में मारी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर आवश्यक छानबीन की. नाराज ग्रामीणों काे मना कर जाम हटवाया.
फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाॅयड टीम करेगी जांच
होमियोपैथ चिकित्सक को गोली मारने की घटना की जांच के िलए लेबोरेटरी की टीम को भागलपुर से बुलाया जा रहा है. साथ ही डॉग स्क्वाॅयड टीम भी सुराग का पता लगाने जायेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










