मानव व्यापार का भंडाफोड़, गिरोह के चार लोगों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 7:41 AM
विज्ञापन
प्रलोभन देकर गरीब को जाल में फंसाता है गिरोह के सक्रिय सदस्य. बताया जा रहा है कि छातापुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में मानव व्यापार से जुड़े एक बड़ा गिरोह सक्रिय है. जो इलाके के दलित, महादलित एवं गरीबों की पहचान करता है. उसके बाद उनके घर वालों से संपर्क स्थापित कर उनके परिवार […]
विज्ञापन
प्रलोभन देकर गरीब को जाल में फंसाता है गिरोह के सक्रिय सदस्य. बताया जा रहा है कि छातापुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में मानव व्यापार से जुड़े एक बड़ा गिरोह सक्रिय है. जो इलाके के दलित, महादलित एवं गरीबों की पहचान करता है.
उसके बाद उनके घर वालों से संपर्क स्थापित कर उनके परिवार में कुंवारी कन्याओं का पता लगाता है. इसके बाद प्रलोभन का खेल खेलकर गरीब लोगों को अपने जाल में फंसा लेता है. स्थानीय लोग बताते हैं कि गिरोह के सदस्य गरीब लोग के पुत्री की शादी के लिए लड़के पक्ष से मोटी रकम दिलाने की बात कहकर राजी कर लेते हैं.
इस दौरान लड़की पक्ष को बताया जाता है कि उसके नजर में जो लड़का है वह बाहरी प्रदेशों में काफी एसो आराम की जिंदगी जी रहा है. बड़े कंपनी में जॉब करता है. लड़की पक्ष को राजी करने के बाद बालिग या नाबालिग लड़की की शादी कर बाहरी प्रदेश के लड़कों के साथ उसे विदा कर दिया जाता है.
गिरोह का हुआ भंडाफोड़ . जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक 16 वर्षीया नाबालिग की शादी मानव व्यापार के गिरोह के झांसे में आकर एक बेबस व लाचार पिता ने अपनी पुत्री की शादी उत्तर प्रदेश के एक लड़के से कर दी. दूल्हा उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के मानी चौक निवासी रामपीरथ गौतम का पुत्र अजय कुमार गौतम बताया जाता है.
हालांकि सोमवार की सुबह ग्रामीणों को इस बाल विवाह की भनक मिलते ही इसकी सूचना जदिया पुलिस को दी. जदिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हा तथा बाल विवाह में शामिल दुल्हन के एक रिश्तेदार सहित तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये में यूपी के दुल्हा, उत्तर प्रदेश के सारा बस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बेलहा राघो निवासी शिवकुमार मेहता, छातापुर थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी सुनील कुमार पासवान व चुन्नी वार्ड नंबर 05 निकासी ललित कुमार बताया जाता है.
बताया जाता है कि गरीबी व दलालो के झांसे में आकर महादलित गरीब पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री की शादी उत्तर प्रदेश के लड़के से कर दी.थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. प्राथमिकी दर्ज के बाद सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










