दो गुटों में हुई मारपीट लोग बने रहे मूकदर्शक

Updated at : 17 Jul 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों में हुई मारपीट लोग बने रहे मूकदर्शक

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक पर मंगलवार की देर शाम दो गुटों में नोकझोंक के बाद मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जहां एक गुट के युवकों ने दूसरे पक्ष पर जम कर मारपीट किया. जहां कुछ देर लोग केवल तमाशा देखते रहे, और मारपीट करने वाले गुट आसानी से भाग निकले. […]

विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक पर मंगलवार की देर शाम दो गुटों में नोकझोंक के बाद मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जहां एक गुट के युवकों ने दूसरे पक्ष पर जम कर मारपीट किया.

जहां कुछ देर लोग केवल तमाशा देखते रहे, और मारपीट करने वाले गुट आसानी से भाग निकले. समाचार प्रेषण तक पता नहीं चल पाया कि किस कारण से मारपीट की घटना हुई है. साथ ही इसके दौरान चौक के समीप पुलिस बल की तैनाती नहीं हुई थी, जिससे इस तरह की घटना हुई.
मालूम हो कि सरेआम मारपीट होते रहा इसके बाद भी कोई बीच बचाव करने नहीं आया और लोग तमाशा देखते रहे. बता दें कि दोपहर बाद सड़क के किनारे अवैध फुटकर विक्रेता व वाहन चालकों का जमावड़ा लगा रहता है. जिसके कारण सड़क पर अतिक्रमण कर दिया जाता है. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन