दरवाजे पर लगा ट्रैक्टर चोरी, खोजबीन जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 5:52 AM
प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 07 निवासी श्यामसुंदर मंडल का दरवाजे पर लगा ट्रैक्टर चोरों ने चोरी कर ली. परिवार के सदस्यों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कहीं पता नहीं चला. पीड़ित ने इस बाबत थाना में आवेदन देकर ट्रैक्टर खोजने की गुहार लगायी है. जानकारी अनुसार ट्रैक्टर […]
प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 07 निवासी श्यामसुंदर मंडल का दरवाजे पर लगा ट्रैक्टर चोरों ने चोरी कर ली. परिवार के सदस्यों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कहीं पता नहीं चला. पीड़ित ने इस बाबत थाना में आवेदन देकर ट्रैक्टर खोजने की गुहार लगायी है.
जानकारी अनुसार ट्रैक्टर 475 मॉडल का था, जो हाल ही में खरीदा गया था. इस तरह की चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि थाना कांड संख्या 67/19 दर्ज कर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की खोजबीन शुरू कर दी गयी है. वहीं इस घटना से पीड़ित परिवार भयभीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










