आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गले पर हथियार से किया वार, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

ससुर ने दामाद सहित अन्य पर दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

– ससुर ने दामाद सहित अन्य पर दर्ज कराया मामला सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के लालगंज पंचायत के बगेवा गांव के वार्ड नंबर 09 में शुक्रवार की सुबह पति ने पत्नी पर हथियार से गला पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लालगंज पंचायत के बगेवा गांव के छोटे लाल यादव के पुत्र दीपक कुमार की शादी साल 2024 में रतनपुरा थाना क्षेत्र के लालमनपट्टी गांव में राजेंद्र यादव के पुत्री राधा कुमारी के साथ हुई थी. इसके बाद राधा कुमारी एक पुत्र को जन्म दिया. पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ करता था. विवाद के कारण दो माह पहले ही दीपक कुमार दिल्ली चला गया था. उसकी पत्नी मायके लालमनपट्टी में रह रही थी. दिल्ली से आने के बाद दीपक कुमार ने अपने ससुराल लालमनपट्टी से अपनी पत्नी को 05 मार्च की शाम में बिदागिरी कराकर बगेवा गांव लाया. छह मार्च की सुबह में घूमने के लिए घर से पूर्व गेहूं के खेत में ले गया. अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल राधा कुमारी को रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों द्वारा सुपौल के एक निजी अस्पताल में राधा कुमारी का इलाज किया जा रहा है. घटना को लेकर घायल राधा के पिता राजेंद्र यादव ने भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर राधा के पति दीपक कुमार सहित अन्य विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि आवेदन के आलोक में भपटियाही थाना कांड संख्या 59/ 26 दर्ज कर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस आरोपित के घर गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चला रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन