पुलिस गश्ती वाहन दुर्घटनाग्रस्त पांच पुलिस कर्मी जख्मी, इलाजरत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 3:42 AM

विज्ञापन

सुपौल/कटैया-निर्मली : पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग 327 ई पर सोमवार की रात मां देवता पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार की एक ट्रक ने पुलिस की गश्ती वाहन में सामने से ठोकर मार दी. जिससे गश्ती वाहन चालक सहित 05 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर […]

विज्ञापन

सुपौल/कटैया-निर्मली : पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग 327 ई पर सोमवार की रात मां देवता पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार की एक ट्रक ने पुलिस की गश्ती वाहन में सामने से ठोकर मार दी. जिससे गश्ती वाहन चालक सहित 05 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जख्मियों का उपचार किया गया. इस घटना में प्राअनि बजरंगी सिंह, हवालदार मनोरंजन सिंह एवं चालक सिपाही रंजीत कुमार को गंभीर चोटे आयी. जबकि दो सिपाही को मामूली चोटें आयी. सभी जख्मी खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि पुलिस गश्ती वाहन पिपरा थाना क्षेत्र से गश्ती कर वापस पुलिस लाइन सुपौल लौट रही थी. भारी बारिश के बीच उक्त स्थल पर अज्ञात ट्रक ने पुलिस वाहन को जोरदार ठोकर मार दिया. जिसमें पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गये. पिपरा थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि शक के आधार पर ट्रक सहित एक चालक को हिरासत में लिया गया था.
सत्यापन के बाद पता चला कि उक्त ट्रक से वाहन में ठोकर नहीं लगी थी. जिसे ट्रक सहित मुक्त कर दिया गया. बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन