बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये की चोरी
Updated at : 13 Jun 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

जदिया : उच्चकों ने मंगलवार की दोपहर जदिया सब्जी हाट में खड़ी एक बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के फासियाकोठी गांव निवासी झिंगर मेहता का पुत्र अनमोल मेहता अपनी मकई बेचकर 01 लाख रुपये स्टेट बैंक कोरियापट्टी में जमा करने […]
विज्ञापन
जदिया : उच्चकों ने मंगलवार की दोपहर जदिया सब्जी हाट में खड़ी एक बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के फासियाकोठी गांव निवासी झिंगर मेहता का पुत्र अनमोल मेहता अपनी मकई बेचकर 01 लाख रुपये स्टेट बैंक कोरियापट्टी में जमा करने आये थे.
बैंक में अनमोल मेहता ने एक अनजान व्यक्ति को जमा फार्म भर देने को कहा. फार्म भरने के समय जब अनजान व्यक्ति ने पूछा कि राशि कितना भरना है तो इसपर अनमोल मेहता ने बताया कि 01 लाख रुपये भर दीजिए.
इस पर अनजान व्यक्ति ने अनमोल मेहता को बताया कि एक दिन में 50 हजार ही जमा होगा. इस पर अनमोल मेहता ने 50 हजार बैंक में जमा कर तथा शेष बचे 50 हजार अपनी बाइक की डिक्की में रखकर जदिया आ गया. अपनी बाइक को सब्जी मार्केट में खड़ी कर अन्य रोजमर्रा की समान की खरीदारी करने लगे. इसी दौरान उच्चकों ने खड़ी बाइक की डिक्की को मास्टर चाभी से खोलकर 50 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित द्वारा घटना की लिखित सूचना जदिया पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




