लोस चुनाव को लेकर बैलेट यूनिट का प्रथम रेंडमाइजेशन कल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2019 1:25 AM

विज्ञापन

सुपौल : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सभी मतदान कर्मी, पीसीसीपी एवं माइक्रो आब्जॉबर का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है. जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण गुरुवार से जिला मुख्यालय स्थित सुपौल उच्च […]

विज्ञापन

सुपौल : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सभी मतदान कर्मी, पीसीसीपी एवं माइक्रो आब्जॉबर का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है. जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण गुरुवार से जिला मुख्यालय स्थित सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में दो पालियों में संचालित किया जा रहा है.

जो 15 अप्रैल तक चलेगा. वहीं पीसीसीपी एवं माइक्रो आब्जॉबर तथा महिला मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 16 अप्रैल को उक्त विद्यालय परिसर में ही आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि निर्वाचन कर्मियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. इसके अतिरिक्त लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान में उपयोग हेतु प्राप्त अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रथम रेंडेमाइजेशन 13 अप्रैल के अपराह्न 05 बजे सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति में किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन