ePaper

वोट देने के लिए गीता-कुरआन की कसम खिलाने का वीडियो वायरल, ...देखें वीडियो

Updated at : 02 Oct 2018 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
वोट देने के लिए गीता-कुरआन की कसम खिलाने का वीडियो वायरल, ...देखें वीडियो

सुपौल : त्रिवेणीगंज प्रमुख का चुनाव होने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद निवर्तमान और वर्तमान प्रमुख आमने-सामने आ गये हैं. एक ओर जहां वर्तमान प्रमुख रुखसाना खातून इस वीडियो को विरोधियों की साजिश बता कर पूरे मामले को झूठा बता रही हैं, वहीं दूसरी तरफ […]

विज्ञापन

सुपौल : त्रिवेणीगंज प्रमुख का चुनाव होने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद निवर्तमान और वर्तमान प्रमुख आमने-सामने आ गये हैं. एक ओर जहां वर्तमान प्रमुख रुखसाना खातून इस वीडियो को विरोधियों की साजिश बता कर पूरे मामले को झूठा बता रही हैं, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान प्रमुख काजल देवी वायरल वीडियो को सच बता रही हैं. निवर्तमान प्रमुख काजल देवी दावा करती हैं कि चुनाव में दबाव देकर समिति सदस्यों को गुमराह करने और धनबल का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से जांच कर कार्रवाई की मांग कर रही हैं.

यह भी पढ़ें :बोतल नहीं, केन बीयर पीने के शौकीन हैं बिहार के चूहे, …जानें क्या है मामला?

मालूम हो कि 28 सितंबर को त्रिवेणीगंज प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ था, जिसमें रुखसाना प्रवीण बहुमत से प्रमुख निर्वाचित हुई हैं. उसके बाद एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमे रुखसाना के समर्थकों द्बारा करीब 20-22 पंचायत समितियों को गीता और कुरआन की कसम खिला कर रुखसाना को वोट देने की बात की जा रही है. वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, निवर्तमान प्रमुख काजल देवी ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से लेकर चुनाव आयोग तक करने की बात कही है. वायरल वीडियो को लेकर चुनाव आयोग क्या कदम उठाता है, लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें :ग्रामीण बैंक के 57 हजार ग्राहक हुए ठगी के शिकार, अब लगा रहे बैंक का चक्कर, …जानें क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें :STF के हत्थे चढ़ा बिहार-झारखंड के बैंक डकैतियों का सरगना, …जानें कैसे माधव दास तक पहुंची STF की टीम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन