जल निकासी नहीं होने से खेतिहर भूमि प्रभावित, किसानों में मायूसी

सुपौल : पिछले एक दशक से गोठबरूआरी पंचायत स्थित जगतपुर एवं बरैल गांव के ग्रामीण एवं किसान जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. समस्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है. जल जमाव से खेती योग्य जमीन भी प्रभावित है. पिछले एक दशक से उक्त परेशानी यहां के किसान झेलते आ रहे हैं. लेकिन […]
सुपौल : पिछले एक दशक से गोठबरूआरी पंचायत स्थित जगतपुर एवं बरैल गांव के ग्रामीण एवं किसान जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. समस्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है. जल जमाव से खेती योग्य जमीन भी प्रभावित है. पिछले एक दशक से उक्त परेशानी यहां के किसान झेलते आ रहे हैं. लेकिन आलाधिकारियों के द्वारा किसानों के प्रति उदासीनता व लापरवाही का रवैया अपनाया जा रहा है. मालूम हो कि पिछले एक दशक से जगतपुर और बरैल गांव के लोग जलजमाव का सामना कर रहे हैं.
इससे करीब 100 एकड़ जमीन में लगा खरीफ फसल नष्ट होता है. इसके कारण एक वर्ष में केवल छह महीने ही खेती जैसे-तैसे हो पाती है. उक्त समस्या को लेकर प्रत्येक वर्ष अधिकारियों को सूचित भी किया जाता रहा है. लेकिन आज तक इसका स्थायी निदान नहीं हो सका है. इस समस्या को लेकर पंचायत के किसानों ने सहरसा-सुपौल पथ को परसरमा चौक के समीप घंटों जाम भी किया था. मौके पर तत्कालीन डीएम ने पहुंच कर किसानों को आश्वासन दिया था कि अगले वर्ष बारिश से पहले तक समस्या का स्थायी निदान हो जायेगा.
कुछ ही दिनों के बाद तत्कालीन डीएम तो चले गये लेकिन समस्या जस का तस रह गयी. गत वर्ष वर्तमान जिलाधिकारी को भी लिखित में उक्त समस्या से अवगत कराया गया था. लेकिन उनके द्वारा भी अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




