डिवाइडर से टकरायी बाइक, पिता-पुत्र की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2018 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

भपटियाही स्थित एनएच 57 पर पिपराखुर्द टावर चौक के पास की घटना सरायगढ़(सुपौल) : भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 मार्ग पर पिपराखुर्द टावर चौक के पास सोमवार को संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना में बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार एक […]
विज्ञापन
भपटियाही स्थित एनएच 57 पर पिपराखुर्द टावर चौक के पास की घटना
सरायगढ़(सुपौल) : भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 मार्ग पर पिपराखुर्द टावर चौक के पास सोमवार को संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना में बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं, बाइक पर सवार एक महिला एवं दुधमुंहा मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने जख्मी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद मासूम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी. जबकि महिला खतरे से बाहर बतायी गयी. महिला के दोनों पैर में गंभीर चोटें हैं.
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा. प्रतापगंज थाना क्षेत्र के
डिवाइडर से टकरायी…
भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी जीतन लहोटिया के 32 वर्षीय पुत्र विनोद लहोटिया अपनी 26 वर्षीय पत्नी सिंपी देवी व 8 माह के पुत्र मिथुन कुमार को लेकर बाइक से सहरसा इलाज कराने के लिए जा रहे थे. इसी बीच एनएच 57 पर टावर चौक के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से घटना घटी. मृतक की मां कौशल्या देवी व पिता जीतन लहोटिया सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं घटना को लेकर भपटियाही थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर लिया गया है तथा मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
पति-पुत्र की मौत से बेसुध हुई सिंपी
हृदय विदारक घटना के बाद मृतक की जख्मी पत्नी सदर अस्पताल में अपने मृत बच्चे को आंचल में छिपा कर बेसुध बैठी थी. घटना से मानसिक संतुलन खो चुकी सिंपी को यह भी पता नहीं था कि दर्दनाक हादसे में वह पति एवं अपने सोने के टुकड़े को खो चुकी है. मृत बालक को गोद में आंचल से लिपटा कर बैठी सिंपी एक ही बात कर रही थी.
उसका बाबू अभी सो रहा है. लेकिन कुछ ही देर बाद सिंपी की सास भी सदर अस्पताल पहुंची. सिंपी के गोद से अपने पोते को लेकर दहाड़ मारकर रोने लगी. बावजूद सिंपी को कुछ पता नहीं चल रहा था. सिंपी की हालत देख ग्रामीण व परिजन की आंखें नम हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










