अगलगी की घटना में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख

त्रिवेणीगंज : ना क्षेत्र के लहरनियां वार्ड नंबर तीन में मंगलवार को हुई अगलगी की घटना में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अगलगी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंपसेट व बाल्टी के सहारे आग पर काफी मसक्कत के बाद काबू पाया जा सका. ग्रामीणों ने […]
त्रिवेणीगंज : ना क्षेत्र के लहरनियां वार्ड नंबर तीन में मंगलवार को हुई अगलगी की घटना में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अगलगी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंपसेट व बाल्टी के सहारे आग पर काफी मसक्कत के बाद काबू पाया जा सका. ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की सूचना दमकल विभाग को भी दी गयी. लेकिन तंग व संकीर्ण रास्ता होने के कारण घटना स्थल पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी. इस अगलगी में छुतहरु यादव, गोसाय यादव, कारी यादव व ढ़लाय यादव का एक-एक घर जल गया. इस अगलगी में घर में रखे नगद, कपड़ा, जेवर, अनाज समेत चार बकरी का बच्चा झुलस कर मर गया. ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण शॉट-सर्किट बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










