48 घंटे में लूटकांड का खुलासा तीन आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े

सुपौल : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पुल के समीप 21 मई को सीएसपी संचालक राजीव कुमार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने उद्भेीदन कर लिया है. एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा सीएसपी संचालक से 59 हजार 600 रूपये, पेन […]
सुपौल : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पुल के समीप 21 मई को सीएसपी संचालक राजीव कुमार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने उद्भेीदन कर लिया है. एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा सीएसपी संचालक से 59 हजार 600 रूपये, पेन कार्ड, एटीएम, मल्टीसिटी चेक, एक स्पीप मशीन, दो मोबाइल व मुहर आदि छिनी गयी थी. जिसका पुलिस ने कांड उद्भेोदन करने में सफलता पायी है.
त्रिवेणीगंज डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व के गठित टीम ने कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को चिह्नित करने हेतु महज 48 घंटे के अंदर, नरपतगंज थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार बहरदार, छातापुर के विपीन कुमार एवं छातापुर के ही सज्जन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होने कहा कि उक्त कांड का मास्टरमाइंड सज्जन कुमार जो एक कोचिंग संचालक भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










