दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक जख्मी

Published at :16 May 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक जख्मी

तेज रफ्तार के कारण दोनों ने गंवायी जान सड़क पर मकई सुखाने के कारण हुई घटना छातापुर : बलुआ थाना क्षेत्र स्थित मेन केनाल के समीप एसएच 91 पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. जिसमें दोनों बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दो […]

विज्ञापन

तेज रफ्तार के कारण दोनों ने गंवायी जान

सड़क पर मकई सुखाने के कारण हुई घटना
छातापुर : बलुआ थाना क्षेत्र स्थित मेन केनाल के समीप एसएच 91 पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. जिसमें दोनों बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसके बाद एक जख्मी की मौत डीएमसीएच में इलाज कराने के लिए ले जाये जा रहा था उसी दौरान तीसरे की मौत हो गयी. घटना के बाबत लोगों ने बताया कि इस घटना में दोनों बाइक चालक मो जहांगीर व विनोद कामैत की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. साथ ही गंभीर रूप से जख्मी धीरेंद्र कामत की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गयी. वहीं मो अजहर को परिजनों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार सड़क पर मकई रहने के कारण यह दुर्घटना हुई है.
जानकारी के बाद बलुआ थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, भीमपुर थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जख्मी को उपचार के लिए परिजनों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पुलिस के द्वारा दुर्घटना स्थल से दोनों बाइक को कब्जे में लेने के बाद थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना की जानकारी के बाद अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अंचल निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बाइकों के बीच हुई टक्कर की वजह को लेकर लोगों से आवश्यक पूछताछ की. घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ललितग्राम ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनियां निवासी 35 वर्षीय विनोद कामैत अपने रिश्तेदार 30 वर्षीय धीरेंद्र कामैत के साथ बलुआ की ओर जा रहे थे. वहीं सामने से आ रहे बाइक सवार लालपुर गोठ बलभद्रपुर निवासी 24 वर्षीय मो जहांगीर व गांव के ही 23 वर्षीय मो अजहर आलम के साथ नयी बाइक खरीदने फारबिसगंज जा रहे थे. इसी दौरान मेन कैनाल के समीप दोनों बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. स्थल पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि हाईवे पर किनारे मकई फसल का ढेर लगा था. हालांकि दुर्घटना के बाद आनन- फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर पसार कर सुखाये जा रहे मकई को वहां से खिसका कर गड्ढे में गिरा दिया गया. जिसे अंचलाधिकारी ने भी जायजा लेने के दौरान पाया गया. मकई की ढेर से बचने के गरज से ही दोनों बाइक सवार एक ही लेन में आ गये. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शरीर का कई अंग टूट-टूट कर सड़क किनारे बिखरा पड़ा था. इस संदर्भ में पूछने पर सीओ ने बताया कि दुर्घटना की छानबीन की जा रही है. ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना का कारण मकई को बताया जा रहा है. आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन