आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप को बताया बेबुनियाद, बच्चा पहले से कमजोर व बीमार था वीरपुर : बनैलीपट्टी पंचायत के कोशिकापुर पासवान टोला वार्ड नंबर 06 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 75 पर शनिवार को लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में एएनएम रामकुमारी द्वारा लगभग 29 बच्चों का टीकाकरण किया गया. टीकाकरण के बाद स्थानीय सुजीत कुमार पासवान के […]
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप को बताया बेबुनियाद, बच्चा पहले से कमजोर व बीमार था
वीरपुर : बनैलीपट्टी पंचायत के कोशिकापुर पासवान टोला वार्ड नंबर 06 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 75 पर शनिवार को लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में एएनएम रामकुमारी द्वारा लगभग 29 बच्चों का टीकाकरण किया गया. टीकाकरण के बाद स्थानीय सुजीत कुमार पासवान के एक माह के पुत्र की तबीयत अचानक खराब हो गयी और देर रात बच्चे की मौत हो गयी. परिवार वालों का आरोप था कि एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के कारण बच्चे की मौत हुई है. इसी बात को लेकर थाना क्षेत्र के बनैलीपट्टी कोशिकापुर पासवान टोला के लोगों ने रविवार को एक माह के बच्चे का शव लेकर वीरपुर-बसमतिया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया.
आक्रोशित लोग ने स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कर रहे थे कार्रवाई की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










