आनेवाले दिनों में स्वतंत्रता सेनानी की तरह स्वच्छाग्राही भी होंगे पूजनीय : डॉ अमन

Published at :14 May 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
आनेवाले दिनों में स्वतंत्रता सेनानी की तरह स्वच्छाग्राही भी होंगे पूजनीय : डॉ अमन

सुपौल :जिला मुख्यालय स्थित भारत सेवक समाज महाविद्यालय परिसर में स्वच्छाग्राही, सीएलटीएस उत्प्रेरक, स्वच्छताकर्मी व स्वच्छता स्वयंसेवक की एक बैठक रविवार को संपन्न हुई. बैठक में जिले को स्वच्छ, सुंदर, खुशहाल, शिक्षित व विकसित जिला बनाने के साथ-साथ स्वच्छाग्राही के हक व अधिकार के लिए लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया. इसी कड़ी में […]

विज्ञापन

सुपौल :जिला मुख्यालय स्थित भारत सेवक समाज महाविद्यालय परिसर में स्वच्छाग्राही, सीएलटीएस उत्प्रेरक, स्वच्छताकर्मी व स्वच्छता स्वयंसेवक की एक बैठक रविवार को संपन्न हुई. बैठक में जिले को स्वच्छ, सुंदर, खुशहाल, शिक्षित व विकसित जिला बनाने के साथ-साथ स्वच्छाग्राही के हक व अधिकार के लिए लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया. इसी कड़ी में जिला स्वच्छता सेनानी संघ का भी गठन किया गया.

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि लंबित पारिश्रमिक राशि को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे.

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवगठित संघ के मुख्य संरक्षक डॉ अमन कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान नहीं राष्ट्रव्यापी आंदोलन है. भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए आजादी की पहली लड़ाई पूर्वजों ने अंग्रेजों को खदेड़कर आजाद भारत बनाने का काम किये. आजाद भारत में स्वच्छता आंदोलन के जरिये स्वच्छ, सुंदर, खुशहाल, शिक्षित और विकसित राष्ट्र बनाना संपूर्ण भारतवासियों की जिम्मेदारी है.
स्वतंत्रता सेनानी के तरह आनेवाले दिनों में स्वच्छाग्राही, स्वच्छता स्वयंसेवक, स्वच्छतादूत, सीएलटीएस उत्प्रेरक आदि भी स्वच्छता सेनानी के रूप में पूजनीय होंगे. डॉ कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा महत्वपूर्ण है. व्यवहार परिवर्तन करना आसान काम नहीं है. फिर भी तमाम साथी दिन-रात मेहनत करके स्वच्छता का अलख जगाने में सफल हुए है.
पंचायत ओडीएफ होने के उपरांत नियमानुसार प्रति स्वच्छाग्रहियों को पांच हजार रुपया पुरस्कार के रूप दिये जाने का प्रावधान है, लेकिन संबंधितों द्वारा उक्त राशि भी प्रदान नहीं किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन