परिभ्रमण से लौट रही स्कूली बस पलटी, 42 बच्चे जख्मी, पांच गंभीर

Published at :07 May 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
परिभ्रमण से लौट रही स्कूली बस पलटी, 42 बच्चे जख्मी, पांच गंभीर

छातापुर : बलुआ थाना क्षेत्र स्थित बलुआ मेन केनाल के समीप एस एच 91 पर रविवार को परिभ्रमण से लौट रही छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सवार सभी 42 बच्चे सहित अन्य जख्मी हो गये. जिसमें पांच छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो चालक […]

विज्ञापन
छातापुर : बलुआ थाना क्षेत्र स्थित बलुआ मेन केनाल के समीप एस एच 91 पर रविवार को परिभ्रमण से लौट रही छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सवार सभी 42 बच्चे सहित अन्य जख्मी हो गये. जिसमें पांच छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो चालक व कई शिक्षक नशे में धूत्त थे. जो मौके से फरार हो गये.
दुर्घटना की जानकारी के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गयी. बच्चों की चीख और चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे स्थनीय लोग जमा हुए और सभी छात्रों को बस से बाहर निकाला गया और मौके से पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल सभी बच्चों को एपीएचसी बलुआ बाजार में भर्ती कराया गया. जहां ऑन डयूटी चिकित्सक के नहीं रहने पर ग्रामीणों ने जमकर बबाल काटा. जिसे स्थानीय गणमान्य नागरिक व पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया.
इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी छात्रों को वीरपुर सहित अन्य अस्पतालों में भेजा गया. जानकारी के अनुसार पुर्णिया जिले के बनमनखी थानान्तर्गत मध्य विद्यालय मिरचैया बाड़ी के 42 छात्रों को परिभ्रमण पर भारत नेपाल सीमा स्थित बैरेज ले जाया गया था. जहां से लौटने के क्रम में बलुआ मेन केनाल के समीप तीखा मोड़ पर चालक ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित मार्को पोलो बस हाईवे किनारे खेत में पलट गई. दुर्घटना की जानकारी के बाद वीरपुर डीएसपी, बलुआ थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया. घटना का रोचक पहलू यह है कि बस का चालक सहित बस में सवार सभी पुरूष शिक्षकों ने नशा का सेवन कर रखा था. जो दुर्घटना के बाद चालक व पुरूष शिक्षक मौके से भाग निकले. जबकि बस में सवार पांच शिक्षिकायें ही स्थल पर मौजूद रही. जिसे फिलहाल पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन