बेटा पैदा नहीं होने पर करना चाहता था दूसरी शादी, गला दबा कर पत्नी को मार डाला

Published at :26 Apr 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
बेटा पैदा नहीं होने पर करना चाहता था दूसरी शादी, गला दबा कर पत्नी को मार डाला

सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र की पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर आठ में एक 30 वर्षीय विवाहिता की गला दबा कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवाहिता को पुत्र की प्राप्ति नहीं हो रही थी. इस कारण उसका पति दूसरी शादी करना चाह […]

विज्ञापन

सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र की पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर आठ में एक 30 वर्षीय विवाहिता की गला दबा कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवाहिता को पुत्र की प्राप्ति नहीं हो रही थी. इस कारण उसका पति दूसरी शादी करना चाह रहा था. इस बात को लेकर वह पत्नी के साथ उसका पति अक्सर मारपीट भी करता था.

इस संबंध में मृतका के पिता मो. गफूर ने बताया कि उक्त पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी मो कबीर के साथ उसकी पुत्री शकीना खातून की शादी हुई थी. शादी के बाद शकीना को दो पुत्री की प्राप्ति हुई थी. पुत्र की चाह रखनेवाला उसका दामाद उसकी पुत्री को काफी प्रताड़ित कर रहा था. इसी बीच, मंगलवार रात मो कबीर व उसके सगे-संबंधी ने मिल कर उसकी पुत्री की हत्या कर दी.

घटना की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतका के मायके वालों के हवाले कर दिया गया. मृतका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर पिपरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन