ePaper

बिहार : सुपौल में 11 वर्षीया बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2018 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सुपौल में 11 वर्षीया बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

सुपौल : बिहारके सुपौल में छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर पंचायत में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथसामूहिकदुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता द्वारा महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है. त्वरित कार्रवाई करते पुलिस ने एक आरोपी पवन कुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया […]

विज्ञापन

सुपौल : बिहारके सुपौल में छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर पंचायत में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथसामूहिकदुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता द्वारा महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है. त्वरित कार्रवाई करते पुलिस ने एक आरोपी पवन कुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दर्ज कराये गये मामले में बताया गया है कि शर्मसार करने वाली घटना बीते 19 फरवरी 2018 की है.

मामला विलंब से दर्ज कराने की वजह स्थानीय स्तर कुछ लोगों के द्वारा सामाजिक स्तर पर पंचायत की बात बतायी गयी है. दर्ज कराये गये मामले में पीड़िता के पिता ने बताया है कि 19 फरवरी की रात उसके बड़ी पुत्री की शादी थी. शादी समारोह में घर के सभी लोग व्यस्त थे. इसी बीच पीड़िता बच्ची आधी रात को शौच के लिए घर के पीछे गयी हुई थी. इसी दौरान गेहूं के खेत ले जाकर जबरन पवन कुमार मेहता एवं दीपक मंडल ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

आवेदन में बताया गया है कि 20 फरवरी की सुबह मामले को लेकर पीड़िता के दरवाजे पर पंचायत भी हुई थी. मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि आरोपी पवन कुमार मेहता को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अन्य आरोपी एवं पंचायत में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन