110 बोरी अवैध यूरिया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

जब्ती सूची बनाकर जब्त यूरिया को भीमपुर के अनुज्ञप्तिधारी खाद विक्रेता बाबा ट्रेडर्स खाद बीज भंडार के प्रोपराइटर अजय मेहता के दी गयी
– गिरफ्तार तस्कर व फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज बलुआ बाजार भीमपुर में रविवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने एक पिकअप पर लदी 110 बोरी अवैध यूरिया जब्त कर लिया. पिकअप के साथ पुलिस ने खाद तस्कर को भी हिरासत में लिया. चालक भागने में सफल रहा. तस्करों के सिंडिकेट पिअकप से यूरिया मंगवायी थी जो नेपाल के सीमावर्ती एरिया में सप्लाई की जानी थी. इधर, यूरिया सहित पिअकप को पुलिस द्वारा कब्जा में लिए जाने की सूचना पर छातापुर बीएओ सुधाकर पांडे, उर्वरक निरीक्षक चित्तरंजन कुमार सहित किसान सलाहकार बलराम दास, दीपनारायण मंडल भी थाने पहुंचे जिन्होंने कागजी कार्यवाही पूरी की. गिरफ्तार खाद तस्कर बलुआ थाना क्षेत्र के कुशहर निवासी मो. इस्तियाक है. पुलिस ने उर्वरक निरीक्षक चित्तरंजन कुमार के आवेदन पर गिरफ्तार खाद तस्कर सहित फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. दूसरी ओर जब्ती सूची बनाकर जब्त यूरिया को भीमपुर के अनुज्ञप्तिधारी खाद विक्रेता बाबा ट्रेडर्स खाद बीज भंडार के प्रोपराइटर अजय मेहता के दी गयी. भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. वहीं बीएओ सुधाकर पांडे ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. जब्त यूरिया को बाबा खाद बीज भंडार के हवाले किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




