सदस्यों ने न्यायाधीश का किया भव्य स्वागत

सुपौल : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. मौके पर विधिज्ञ संघ के सदस्यों ने समारोह आयोजित कर न्यायाधीश का भव्य स्वागत किया. संघ के सदस्यों के बीच उपस्थित न्यायाधीश ने कहा कि सुपौल की धरती भी उनके लिए कर्मस्थल रहा है. जहां उन्हें अपने कार्यकाल के […]
सुपौल : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. मौके पर विधिज्ञ संघ के सदस्यों ने समारोह आयोजित कर न्यायाधीश का भव्य स्वागत किया. संघ के सदस्यों के बीच उपस्थित न्यायाधीश ने कहा कि सुपौल की धरती भी उनके लिए कर्मस्थल रहा है. जहां उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान संघ सहित सभी कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला था. संघ के सदस्यों ने बताया कि न्यायाधीश श्री कुमार पूर्व में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं.
सुपौल में पदस्थापन के बाद बिहार सरकार का विधिक सचिव बनाये गये. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जगदीश मंडल, सचिव सुधीर कुमार झा, संजय कुमार सिंह, शिव प्रसाद साहू आदि ने अपने-अपने विचार रखे. इस अवसर पर जय नारायण पांडेय, कमल नारायण यादव, राजेश कुमार सिंह आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










