25 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक जब्त

Published at :03 Aug 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
25 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक जब्त

छातापुर : भीमपुर थानाक्षेत्र के जीवछपुर बाजार के समीप एसएच 91 पर बुधवार की सुबह दुर्घटना ग्रस्त बाइक से 25 बोतल नेपाली शराब की बरामद किया गया है. सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना स्थल से बाइक समेत शराब जब्त कर लिया है. जानकारी अनुसार नेपाली शराब के साथ एक […]

विज्ञापन

छातापुर : भीमपुर थानाक्षेत्र के जीवछपुर बाजार के समीप एसएच 91 पर बुधवार की सुबह दुर्घटना ग्रस्त बाइक से 25 बोतल नेपाली शराब की बरामद किया गया है. सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना स्थल से बाइक समेत शराब जब्त कर लिया है. जानकारी अनुसार नेपाली शराब के साथ एक युवक बाइक से उत्तर दिशा की ओर से जा रहा था. इस क्रम में सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के क्रम में वह फिसलकर सड़क पर गिर गया.

इस दौरान बाइक पर लदा शराब सड़क पर बिखर गया. जिसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गया. कुछ शराब वहां मौजूद लोगों द्वारा उड़ा लिया गया. घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने बाइक डिक्की खंगालने पर मिले कागजात से वाहन के नंबर का पता चला. जब्त बाइक का नंबर बीआर 19सी 9236 है. जो मधेपुरा जिले के कुमारखंड थानाक्षेत्र निवासी सुधीर कुमार पिता हरिनंदन यादव की बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन