जाम की समस्या से निजात की मांग

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप जाम की समस्या शहर वासियों के लिए आम बात हो गयी है. जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों में प्रभाष कुमार, फुलेश्वर यादव, बलराम कुमार आदि ने बताया कि बस पड़ाव […]
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप जाम की समस्या शहर वासियों के लिए आम बात हो गयी है. जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों में प्रभाष कुमार, फुलेश्वर यादव, बलराम कुमार आदि ने बताया कि बस पड़ाव के समीप जाम की समस्या का मुख्य वजह सड़क पर वाहनों का पड़ाव है. क्योंकि ज्यादातर वाहन गंतव्य के लिए प्रस्थान करने समय सुपौल-अररिया व भपटियाही सड़क पर वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठाते हैं. जिसके कारण इन सड़कों पर जाम की समस्या रहती है. लोगों ने बस पड़ाव के समीप जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










