चार अलग-अलग घरों से नकदी सहित मोबाइल व जेवरात की चोरी

प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में गुरुवार की रात चोरों ने चार अलग-अलग घरों में चोरी कर ली है. चोरी की घटना में चोरों ने लाखों के सामान उड़ा लिए. चोरों ने नकद सहित जेवरात, मोबाइल आदि की चोरी कर ली. पीड़ित जगदीश यादव ने बताया कि चोरों […]
प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में गुरुवार की रात चोरों ने चार अलग-अलग घरों में चोरी कर ली है. चोरी की घटना में चोरों ने लाखों के सामान उड़ा लिए. चोरों ने नकद सहित जेवरात, मोबाइल आदि की चोरी कर ली. पीड़ित जगदीश यादव ने बताया कि चोरों ने खिड़की के सहारे उनके घर में प्रवेश किया.
घर में रखा 2 बक्से को तोड़ कर 28 हजार नकदी सहित सभी जेवरात उड़ा ले गये. पीड़ित वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनके घर से चोरों ने 8 हजार नकदी सहित जेवरात चुरा लिये. पीड़ित रामजी यादव ने बताया कि चोरों ने उनके घर से 5 हजार रुपये एवं चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. वहीं मनोज यादव के घर से दो मोबाइल की चोरी हुई है. चोरी की सूचना मिलते ही सअनि चंद्रभूषण झा दल बल के साथ शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि लोगों की सूचना पर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










