सड़क दुर्घटना में दादी की मौत, पोती जख्मी

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के सुकमारपुर वार्ड 03 में शुक्रवार की देर संध्या भगैत देख कर घर वापस आने के क्रम में एक अज्ञात अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दादी-पोती को ठोकर मार दिया. जिससे दादी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि पोती को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक अवस्था में बेहतर इलाज के […]
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के सुकमारपुर वार्ड 03 में शुक्रवार की देर संध्या भगैत देख कर घर वापस आने के क्रम में एक अज्ञात अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दादी-पोती को ठोकर मार दिया. जिससे दादी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि पोती को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक अवस्था में बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने दरभंगा रेफर कर दिया है.
घटना से आक्रोशित परिजनों ने किशनपुर-सुपौल मार्ग को जाम कर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर प्रदर्शनकारियों ने घटना स्थल पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करते हुए मृतक परिजनों को उचित मुआवजे दिलाने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पहुंचे सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के समझाने-बुझाने व आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










