निर्धारित दर पर 70 किसानों के बीच 100 बैग यूरिया वितरित

Updated:
विज्ञापन

खाद वितरण के दौरान प्रखंड कृषि समन्वयक ज्योति भारती उक्त स्थल पर मौजूद रही

विज्ञापन

वीरपुर. खाद की किल्लत के बीच बसंतपुर प्रखंड के बनेलीपट्टी पंचायत में कृषि विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति के बीच पंचायत के किसानों के बीच स्थानीय खाद बीज विक्रेता प्रभात ट्रेडर्स में 70 किसानों के बीच 100 बैग यूरिया खाद का वितरण किया गया. खाद वितरण के दौरान प्रखंड कृषि समन्वयक ज्योति भारती उक्त स्थल पर मौजूद रही. वहीं खाद की उपलब्धता की सूचना पंचायत के किसान सलाहकार सतीश कुमार गुप्ता ने उपलब्ध कराई. जानकारी देते हुए प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी बसंतपुर अमित कुमार ने बताया कि बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में मक्का की पैदावार अधिक होने से खाद की आवश्यकता अधिक रहती है. विभाग द्वारा आवंटन से किसानों में नाराजगी है. विभागीय बैठक में किसान लगातार आवंटन बढ़ाने की मांगे रख रहे है. इस दिशा में अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी द्वारा लगातार प्रयास जारी है. किसानों के द्वारा यूरिया 266 रुपये से अधिक मूल्य में बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी. इसलिए प्राप्त हुए आवंटन के आलोक में स्थल पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर किसानों के बीच विभाग द्वारा निर्धारित दर पर 70 किसानों के बीच 100 बोरी यूरिया खाद का वितरण कर दिया गया है. आगे भी इसी प्रकार खाद का वितरण किया जाएगा. ताकि किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन