PHOTOS: सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट का विहंगम दृश्य, अजगैबीनगरी में देखें कांवरियों का हुजूम...

Updated at : 05 Aug 2023 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट का विहंगम दृश्य, अजगैबीनगरी में देखें कांवरियों का हुजूम...

श्रावणी मेला 2023 को लेकर शिवभक्तों में पूरा उत्साह देखा जा रहा है. सुल्तानगंज से कांवरियों का जत्था गंगाजल भरकर बाबाधाम देवघर की ओर रवाना हो रहा है. मौसम भी इन दिनों सुहाना बना हुआ है. देखिए अजगैबीनगरी का विहंगम दृश्य..

विज्ञापन
undefined

श्रावणी मेला 2023 को लेकर शिवभक्तों में उत्साह लगातार देखा जा रहा है. भागलपुर के सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा का जल भरकर रोजाना बड़ी तादाद में कांवरिये बाबाधाम देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं.

undefined

पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर शुक्रवार को लगभग 25 हजार कांवरिया बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए रवाना हुए. ये कांवरिए सावन की पांचवीं सोमवारी को देवघर पहुंचेंगे और भोलेनाथ पर जल अर्पित करेंगे. कांवरिया उत्साह, उमंग के साथ बाबाधाम जा रहे हैं. इन दिनों मौसम भी कांवरियों का साथ दे रहा है.

undefined

बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड आदि कई राज्य के कांवरियों ने गंगाजल भर कर बाबाधाम की ओर शनिवार को भी कूच किया. शुक्रवार व शनिवार को गंगाजल उठाने वाले कांवरियाें के सोमवार को जलार्पण करने की संभावना है.

undefined

अभी मलमास चल रहा है. कांवरियों की भीड़ सुल्तानगंज में बढ़ने लगी है. सरकारी आंकड़ा के अनुसार शुक्रवार की शाम पांच बजे तक 68 डाकबम प्रमाणपत्र लेकर देवघर रवाना हुए. जबकि सामान्य कांवरिया संध्या पांच बजे तक 19 हजार 730 ने गंगा जल भर कर देवघर रवाना हुए. रविवार व सोमवार को काफी भीड़ आने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है. भीड़ नियंत्रण को लेकर कई रणनीति बनायी गयी है.

undefined

सुलतानगंज गंगा घाट पर कांवरियों का सामान और पैसा चोरी होने का मामला थम नहीं रहा है. बुधवार को गंगा घाट पर जब उत्तर प्रदेश देवरिया जिले की एक महिला का बटुआ पलक झपकते ही चोरी हो गया तो काफी देर तक पूछताछ पुलिस ने की. बाद में चंदा करके महिला को 4 हजार रूपया दिया गया. कांवरियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

undefined

सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर कांवरियों की भीड़ रोज उमड़ रही है. यहां गंगा का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. अब बैरिकेडिंग भी कई जगहों पर डूब गया है. वहीं प्रशासन लगातार इसे लेकर सतर्क है.

undefined

सुल्तानगंज गंगा घाट पर नाव लगातार राउंड लगाते दिखते हैं. गोताखोरों को भी तैनात किया गया है. लोगों से अपील की जाती है कि गहरे पानी में वो नहीं उतरें और बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करें.

undefined

कांवरिया गंगाजल भरकर बेहद जोश में बाबाधाम की ओर रवाना हो रहे हैं. जब एक कांवरिए ने शंख बजाया तो शंख की ध्वनि से पूरा गंगाघाट गूंज उठा.

undefined

कांवरिया पथ पर कई ऐसे शिवभक्त दिखते हैं जिनमें शारीरिक रूप से खामियां दिखती हैं लेकिन वो भी पूरे जोश के साथ बाबाधाम जाते दिखते हैं और उनके परिवारजन व साथी उनका साथ देते हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन