इंस्टाग्राम पर प्यार, धर्म छुपाकर शादी का झांसा! तस्करी के लिए गर्लफ्रेंड को नेपाल ले जा रहे युवक को SSB ने दबोचा
SSB ने बॉर्डर से दबोचा
Bihar News: नेपाल बॉर्डर पर रक्सौल में एसएसबी और प्रयास संस्था की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई. सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाई गई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया.
Bihar News: बिहार के रक्सौल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एसएसबी की सतर्कता और सामाजिक संस्था ‘प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर’ की मदद से मानव तस्करी का एक गंभीर मामला समय रहते टाल दिया गया. नेपाल बॉर्डर पर गुरुवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते हुए एक युवक को पकड़ा गया.
शुक्रवार को एसएसबी ने जानकारी दी कि लड़की पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है और सातवीं कक्षा की छात्रा है. उसकी इंस्टाग्राम पर 3 साल पहले एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने अपना नाम ‘सोनू’ बताकर खुद को हिंदू बताया. असल में उसका नाम मोहम्मद पठान है और वह पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर का निवासी है.
पहचान छुपाकर फंसाया जाल में, साथ नौकरी करने का दिखाया सपना
लड़की को झांसे में लेकर युवक ने उससे शादी और नेपाल में साथ नौकरी करने का सपना दिखाया. 16 अप्रैल को लड़की को हावड़ा स्टेशन बुलाया और दोनों मिथिला एक्सप्रेस से रक्सौल पहुंचे. जब वे भारत-नेपाल मैत्री पुल पार करने जा रहे थे, तभी एसएसबी के जवानों को शक हुआ. पूछताछ में जब जवाब संदिग्ध लगे, तो प्रयास संस्था को बुलाया गया. काउंसलिंग में लड़की ने खुलासा किया कि युवक ने अपनी पहचान छिपाई थी और उसे परिवार को कुछ न बताने की हिदायत दी थी.
लड़की की गुमशुदगी का केस हावड़ा में दर्ज
एसएसबी की जांच में यह भी सामने आया कि लड़की की गुमशुदगी को लेकर हावड़ा में अपहरण का केस दर्ज है. मामले की जानकारी मिलते ही रक्सौल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और बंगाल पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. मानव तस्करी रोधी इकाई के इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. एसएसबी और सामाजिक संस्थाओं की सजगता से एक मासूम लड़की तस्करी का शिकार बनने से बच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










