बिहार से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए चलेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, जानिए कब से होगी शुरुआत
Author Preeti dayal
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: बिहार से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या के कारण रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया. ये तीनों ट्रेनें बरौनी से होते हुए चलेंगी.
विज्ञापन
Bihar Train News: बिहार में जल्द ही गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले रेलवे की ओर से तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया. गर्मी की छुट्टी के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या काफी बढ़ जाती है. कई बार यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता है. ऐसे में उनके लिए यह राहत भरा फैसला माना जा रहा है. तीनों ट्रेनें दिल्ली और बेंगलुरु के लिए बरौनी के रास्ते ही गुजरेंगी.
विज्ञापन
- नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल- (ट्रेन नंबर- 04072/04071) इस ट्रेन का परिचालन 15 जुलाई तक होगा. नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन 21.35 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और तीसरे दिन सुपौल पहुंचेगी. इस दौरान यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन इन्हीं सभी स्टॉपेज से गुजरते हुए दिल्ली पहुंचेगी. सुपौल से यह ट्रेन 7.45 बजे खुलेगी और अगले दिन 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
- आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन- (ट्रेन नंबर- 04008/04007) इस ट्रेन का परिचालन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक होगा. हर शनिवार को यह ट्रेन आनंद विहार से 8.30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में यही ट्रेन जोगबनी से 18.30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 3.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह ट्रेन अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सछपरा, गोरखपुर और मुरादाबाद के रूट पर चलेगी.
- सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन- (ट्रेन नंबर- 05551/05552) सहरसा-यशवंतपुर ट्रेन हर गुरुवार को चलाई जा रही है. इसे 23 और 30 अप्रैल को चलाया जाएगा. जबकि यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन को 19 और 26 अप्रैल और 3 मई को चलाया जाएगा. इस ट्रेन का स्टॉपेज मानसी, खगड़िया, न्यू बरौनी जंक्शन, किउल, झाझा, आसनसोल, खड़गपुर, भुवनेश्वर और विशाखपत्तनम में होगा.
Also Read: कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में आग, ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन