स्मैक व 16 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :02 May 2026 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक व 16 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

रघुनाथपुर थाना के पतार गांव में पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक, 16 मोबाइल व नकद रुपये के साथ तस्कर को गिरफ्तार की हैं. गिरफ्तार तस्कर उक्त गांव निवासी रमाकांत साह का पुत्र पप्पू कुमार हैं.एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि अंसाव थाना को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार बाजार निवासी पप्पू कुमार अपने घर से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. रघुनाथपुर थाना के पतार गांव में पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक, 16 मोबाइल व नकद रुपये के साथ तस्कर को गिरफ्तार की हैं. गिरफ्तार तस्कर उक्त गांव निवासी रमाकांत साह का पुत्र पप्पू कुमार हैं. एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि अंसाव थाना को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार बाजार निवासी पप्पू कुमार अपने घर से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू, मैरवा गौरी कुमारी के नेतृत्व में रघुनाथपुर और अंसाव थाना की संयुक्त टीम गठित की गई. जिसके बाद पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची कि पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.जहां तलाशी के दौरान आरोपी पप्पू के पास से दो पुड़िया स्मैक बरामद की गई.इसके बाद उसकी निशानदेही पर जब उसके घर की तलाशी ली गई तो घर से 16.40 ग्राम स्मैक, दस स्क्रीन टच मोबाइल, छह की पैड मोबाइल और दो लाख 32 हजार 420 रुपये नकद बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्मैक की बिक्री करता था और जिन ग्राहकों के पास पैसे नहीं होते थे, वे मोबाइल देकर नशा के लिए स्मैक खरीदते थे. वही इस संबंध में रघुनाथपुर थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद स्मैक तस्कर पप्पू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया .

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन