बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, 2.22 लाख लगा जुर्माना
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 29 Apr 2025 9:21 PM
जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार के समीप सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए एक सघन जांच अभियान चलाया गया.यह अभियान खान निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से संचालित किया गया. अभियान के दौरान बालू से लदे दो ट्रैक्टर को बिना वैध कागजात के पकड़ा गया.
प्रतिनिधि,सीवान.जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार के समीप सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए एक सघन जांच अभियान चलाया गया.यह अभियान खान निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से संचालित किया गया. अभियान के दौरान बालू से लदे दो ट्रैक्टर को बिना वैध कागजात के पकड़ा गया. जांच टीम मौके पर पहुंची तो दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए.टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को जब्त किया और चैनपुर ओपी थाना पहुंचाया गया. खनन निरीक्षक ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना परमिट के बालू की ढुलाई सिसवन व रघुनाथपुर क्षेत्र में लगातार की जा रही है. सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया गया और मौके पर दो ट्रैक्टर बिना कागजात के पकड़े गए. निरीक्षक ने बताया कि जब्त किये गये दोनों ट्रैक्टरों पर कुल 2 लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.साथ ही, फरार चालकों और ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. खान निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन पर विभाग की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है और बिना वैध दस्तावेजों के बालू या गिट्टी की ढुलाई करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










