मंडल कारा के दो कक्षपाल निलंबित

Updated:
विज्ञापन
मंडल कारा के दो कक्षपाल निलंबित

मंडल कारा में विचारधीन बंदी महोद्दीपुर निवासी फैज उर्फ बिहारी के मौत मामले में दो कक्षपालों को निलंबित किया गया.

विज्ञापन

सीवान. मंडल कारा में विचारधीन बंदी महोद्दीपुर निवासी फैज उर्फ बिहारी के मौत मामले में दो कक्षपालों को निलंबित किया गया. बताते चलें कि फैज किसी मामले में आरोपित था जो कोर्ट में ससमय उपस्थित नहीं होने के कारण बेल टूटने पर उसे वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. जहां 31 जुलाई को वह जेल गया और 2 अगस्त की सुबह उसकी मौत हो गई. जेल प्रशासन ने पीपल के पेड़ के शोर और रस्सी के सहारे आत्महत्या करने की बात कही. हालांकि परिजन जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा रहे थे. इधर इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज की है. इधर उक्त घटना के क्रम में अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक चूक की जांच की गई. जांच के क्रम में मुख्य उच्च कक्षपाल दिवकार झा और उच्च कक्षपाल विश्वजीत पासवान को निलंबित कर दिया एवं दिनेश कुमार ठाकुर, उपाधीक्षक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसा की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन