आज से आठ तक मशाल खेल प्रतियोगिता
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Jul 2025 10:28 PM
बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत स्कूल व सीआरसी स्तर पर चयनित छात्रों की मशाल खेल प्रतियोगिता पांच से आठ जुलाई तक आयोजित होगी. यह प्रतियोगिता बीआरसी स्तर पर होगी. सीआरसी स्तर पर चयनित व मशाल पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागी छात्र ही इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इस संबंध में शिक्षा सचिव सह माध्यमिक शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार ने डीइओ को निर्देश दिया है.
प्रतिनिधि सीवान. बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत स्कूल व सीआरसी स्तर पर चयनित छात्रों की मशाल खेल प्रतियोगिता पांच से आठ जुलाई तक आयोजित होगी. यह प्रतियोगिता बीआरसी स्तर पर होगी. सीआरसी स्तर पर चयनित व मशाल पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागी छात्र ही इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इस संबंध में शिक्षा सचिव सह माध्यमिक शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार ने डीइओ को निर्देश दिया है. निर्देश के मुताबिक कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थल का चयन डीइओ द्वारा किया जायेगा. स्कूल व सीआरसी स्तर पर विभिन्न विधाओं में चयनित सभी प्रतिभागी को किट पहन कर भाग लेना अनिवार्य होगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराये गये किट से हटकर अन्य जर्सी का प्रयोग प्रतिभागियों के लिए वर्जित होगा. प्रत्येक विधाओं के लिए जानकार शारीरिक शिक्षकों एवं खेल के विधाओं के तकनीकी जानकार व्यक्तियों को जिला पदाधिकारी के अनुमोदन से प्रतिनियुक्ति किया जायेगा. जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था के संधारण के लिए पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति करेंगे. मालूम हो कि मशाल खेल प्रतियोगिता के तहत खेल के पांच विधाओं में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल से तक विद्यालय स्तर और 22 मई से 24 मई तक सीआरसी स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










