अरंडा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में जलजमाव से एक सप्ताह से ठप है ओपीडी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Author Umashankar ram|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
अरंडा स्वास्थ्य केंद्र में जलजमाव, ओपीडी ठप: मरीजों को...

अरंडा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जल-जमाव

Siwan News : अरंडा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलजमाव के कारण ओपीडी सेवा पिछले एक सप्ताह से ठप है. मरीजों को इलाज के लिए हसनपुरा सीएचसी जाना पड़ रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है.

विज्ञापन

Siwan News : लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड के अरंडा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलजमाव की समस्या बनी हुई है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पूरे परिसर में बारिश का पानी भर गया है. पिछले एक सप्ताह से ओपीडी सेवा पूरी तरह बाधित है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है.

जलजमाव से प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाएं

अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी भर जाने के कारण चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हो गई हैं. सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन 20 से 30 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन जलजमाव के चलते मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ रहा है. कई मरीज ऐसे भी हैं, जिनके लिए निजी क्लीनिक में इलाज कराना संभव नहीं है.

मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को हो रही परेशानी

प्रतिदिन चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में जलजमाव की स्थिति देखकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं. इससे न केवल मरीजों की परेशानी बढ़ी है, बल्कि नियमित स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं.

सीएचसी हसनपुरा में दी जा रही सेवाएं

स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डॉ. एहसानुल्लाह ने बताया कि फिलहाल मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसनपुरा में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जब तक जलजमाव की समस्या समाप्त नहीं होती, तब तक अरंडा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सेवा शुरू करना संभव नहीं है. फिलहाल पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है.

जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन और जलजमाव की समस्या को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकेंगी.

Also Read : लग्ज़री कार से आए पांच बदमाश, ATM के साथ CCTV और तार भी ले गए, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने पुलिस को दी जानकारी



विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन