अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के बड़गांव रेलवे ढाला के समीप से चोरी मामले में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधी यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के बलुवा का चंदन राजभर है.

विज्ञापन

मैरवा. पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के बड़गांव रेलवे ढाला के समीप से चोरी मामले में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधी यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के बलुवा का चंदन राजभर है. एसडीपीओ चंदन कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी के निर्देश पर फरार चल रहे अपराधियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार पुलिस कर रही है. इसी क्रम में चोरी मामले में फरार चल रहे अपराधी चंदन राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ट्रक चोरी के आरोप में मैरवा थाना कांड संख्या 204/22 में मुकदमा दर्ज किया गया था. सीवान न्यायालय में चोरी मामले में चंदन राजभर को रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी किया गया था. जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी. पुलिस को तीन साल बाद सफलता मिली है. इसके ऊपर वर्ष 2022 में मैरवा में दो और नगर थाने में एक चोरी के प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस इसकी आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है. मौके पर थाना प्रभारी भरत साह, एएसआई सुरेन्द्र पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन