टीबी मुक्त पंचायतों को पुरस्कृत करना भूल गया विभाग

Updated:
विज्ञापन
टीबी मुक्त पंचायतों को पुरस्कृत करना भूल गया विभाग

अगले साल तक देश से टीबी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम टीबी मुक्त पंचायत ”पहल” के तहत सूबे में इस वर्ष सबसे अधिक सीवान जिले में 93 पंचायत टीबी मुक्त हुए हैं.लेकिन यक्ष्मा विभाग टीबी मुक्त हुए इन सभी पंचायतों को पुरस्कृत करना भूल गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.अगले साल तक देश से टीबी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम टीबी मुक्त पंचायत ””पहल”” के तहत सूबे में इस वर्ष सबसे अधिक सीवान जिले में 93 पंचायत टीबी मुक्त हुए हैं.लेकिन यक्ष्मा विभाग टीबी मुक्त हुए इन सभी पंचायतों को पुरस्कृत करना भूल गया है. स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष टीबी मुक्त होने वाले पंचायतों की नामों की घोषणा भी अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है.टीबी दिवस 24 मार्च को टीबी मुक्त होने वाले पंचायतों की नामों की घोषणा करते हुए स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन द्वारा कांस्य एवं सिल्वर मेडल से सम्मानित करना था.टीबी दिवस लगभग डेढ़ माह बीते हुए हो गया.,लेकिन टीबी मुक्त होने वाले पंचायतों को पुरस्कृत करने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग में अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं है.2024 में टीबी मुक्त होने वाले 11 पंचायत भी इस साल सिल्वर मेडल के लिए अपना स्टेटस बनाए हुए हैं. 93 पंचायतों ने टीबी मुक्त होने के मानडंडों को किया है पूरा आंदर प्रखंड के पतार एवं अर्कपुर, बड़हरिया प्रखंड के मोपाली,हरदोबड़ा,रामपुर,नवलपुर,कोईरीगवां एवं सदरपुर,बसंतपुर प्रखंड के सूर्यपुरा, कुमकुमपुर, कन्हौली, मोलनापुर एवं सरेया श्रीकांत,भगवानपुर हाट प्रखंड के मिर्जुमला,बंसोंही, महमदा,गोपालपुर एवं शंकरपुर,दरौली प्रखंड के डुमरहर, सरना,सरहरवा,बलहूं, भिटौली एवं कशिला पंचबेनिया,दरौंदा प्रखंड के शेरही,कोथूआ सारंगपुर, रूकुंडीपुर एवं मड़सरा, गुठनी प्रखंड के बेलौर,बिसवार,पड़री एवं सोहगरा, गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला, हेतिमपुर, महमदपुर,मुस्तफाबाद, सानी वसंतपुर एवं सतवार,हसनपुरा प्रखंड के लहेजी एवं पकड़ी,लकड़ी नवीगंज प्रखंड के बसौली, लखनौरा,बलडीहा एवं भोपतपुर,महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा,देवरिया, हजपुरवा,रिसौरा, तक्कीपुर एवं जिगरहवां, मैरवा प्रखंड के बड़का मांझा,कबीरपुर, सेवतापुर, मुड़ीयारी, सेमरा एवं इंग्लिश,नौतन प्रखंड के खालवा, नरकटिया, अगौता,पचरुखी प्रखंड के मखनूपुर, सुपौली, सहलौर, भरतपुरा, पपौर एवं हरदिया,रघुनाथपुर प्रखंड के करसर, संठी, टारी,फुलवरिया एवं कुशहरा, सिसवन प्रखंड के रामगढ़, नयागांव,रामपुर, बघौना, ग्यासपुर एवं घूरघाट,जीरादेई प्रखंड के मझवलिया,भरौली,सकरा,तितरा एवं अकोलही,सदर प्रखंड के मकारियार, भंटापोखर,पचलखी, चनौर, रामापाली,महुआरी, कर्णपूरा एवं बलेथा पंचायत पंचायत टीबी मुक्त पंचायत होने के 6 मानदंडों को पूरा किया जा रहा है. बोले जिम्मेदार टीबी दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने चले जाने के कारण टीबी मुक्त पंचायतों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका.अभी कार्यक्रम कराने के लिए विभाग के पास राशि नहीं है.राशि उपलब्ध होते ही कार्यक्रम का आयोजन कर टीबी मुक्त पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा. अशोक कुमार,सीडीओ,यक्ष्मा,सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन