ePaper

या अली -या हुसैन के नारों से गूंजता रहा क्षेत्र

Updated at : 06 Jul 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
या अली -या हुसैन के नारों से गूंजता रहा क्षेत्र

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को या हुसैन ,या हुसैन .... की गूंज रहीं. मुहर्रम पर मातमी माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया. इसे लेकर मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भी प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रहीं. कड़ी सुरक्षा में ताजिया जुलूस अपने निर्धारित रूटों से देर रात तक गुजरते रहे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को या हुसैन ,या हुसैन …. की गूंज रहीं. मुहर्रम पर मातमी माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया. इसे लेकर मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भी प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रहीं. कड़ी सुरक्षा में ताजिया जुलूस अपने निर्धारित रूटों से देर रात तक गुजरते रहे. इस दौरान ढोल, ताशे की आवास से पूरा इलाका गूंज उठा. मुहर्रम को लेकर शहर के प्रमुख सड़कों पर जुलूस निकाला गया. हर चौक-चौराहे पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. नगर के मखदुम सराय, शेख मुहल्ला, पुराना किला पोखरा, इस्माइल शहीद, नया बाजार, नया किला नवलपुर, कागजी मुहल्ला, चिकटोली, दक्षिण टोला, महादेवा आदि मुहल्ला से तजिया निकाला गया. जो शहर के मुख्यमार्ग होते हुए शांतिवट वृक्ष के रास्ते अग्रवाल टोली होते हुए नया किले के मैदान में पहुंचा.जहां से सभी तजिया एक साथ नवलपुर कर्बला पहुंचा. जहां पहलाम किया गया.जगह-जगह पर ताजिया पर गुलाब जल बरसाया जा रहा था. साथ ही कई स्थानों पर पर फूल बरसाते लोग नजर आ रहे थे. कई स्थानों पर मेला का भी आयोजन हुआ था. इस दौरान बच्चों ने मेले में झूले का खूब आनंद उठाया. युवाओं ने दिखया पारंपरिक करतब ताजिया जुलूस के दौरान बच्चे से बूढ़ों ने लाठी बनैठी आदि से करतब दिखाया. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन सतर्क रहा. हर चौक-चौरहों व जुलूस के साथ प्रशासन गश्त करता रहा. किसी को कोई परेशानी ना हो इसका ख्याल प्रशासन व बुद्धिजीवियों द्वारा रखा जा रहा था. सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच निकली जुलूस जिले में मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किये गये थे. उपद्रवी और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिये गये थे. हर चौक चौरहा पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे. इस दौरान सीवान सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता व एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व महाराजगंज एसडीओ व एसडीपीओ क्षेत्र में सुबह से लेकर रात तक चौकसी रखी थी. हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए थे. ——————————– ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से की जा रही थी जांच पूरे जिले में जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व को लेकर अलर्ट मोड में दिखी.वही अखाड़ा और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही थी.साथ ही साथ स्थानीय पुलिस क्षेत्र में गस्ती करती दिखी. बिजली कटने से लोग रहे परेशान मोहर्रम जुलूस के दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा को लेकर शनिवर की रात 11 बजे से बुधवार की सुबह सात बजे तक व रविवार को दिन के दो बजे से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई. इधर बिजली की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा .रात्रि में जिले की सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन